{"_id":"b7a50fe79865c8378916e4940a93b328","slug":"post-office-atm-service-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई डाकघर बचत बैंक एटीएम सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुई डाकघर बचत बैंक एटीएम सेवा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Mar 2014 07:34 AM IST
विज्ञापन
डाक विभाग की डाकघर बचत बैंक एटीएम सेवा, कोर बैंकिंग सर्विस और डाक जीवन बीमा समाधान सेवा शुरू हो गई है। शनिवार को केंद्रीय संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने इंद्रप्रस्थ मुख्य डाकघर में इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डाक जीवन बीमा के उपभोक्ता पोर्टल का भी उद्घाटन किया गया और डाक विभाग का स्पेशल कवर जारी हुआ। इस मौके पर डाक विभाग के उपभोक्ता, अंजना ग्रोवर और प्रेम शंकर को एटीएम कार्ड भेंट किया गया।
विज्ञापन
तीनों सेवाओं की शुरुआत के मौके पर केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि डाक विभाग को आधुनिक बनाने में ये सेवाएं मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने डाक विभाग को बैंकिंग लाइसेंस दिए जाने का समर्थन किया।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डाक सचिव पी. गोपीनाथ ने की। समारोह में डाक सेवा बोर्ड की सदस्य (प्रौद्योगिकी) कावेरी बनर्जी, दिल्ली परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल वसु मित्र, निदेशक प्रणव कुमार व अदनान अहमद, गोल डाक खाना के निदेशक अशोक कुमार समेत कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
2800 डाकघरों में लगेंगे एटीएम
डाक विभाग ने 2014-15 में 2800 डाकघरों में एटीएम सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु , कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के 64 डाकघरों में कोर बैंकिंग सेवा उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद सभी डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। देश के सभी एक लाख साठ हजार डाकघरों का आधुनिकीकरण कर यह सेवा बहाल की जाएगी।