पोस्टमार्टम से खुलासा, पति ने की थी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम गांव में शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी इसे सामान्य मौत की शक्ल देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसे बेनकाब कर दिया और पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक रेखा पति राजेश कुमार, दो बेटों केतन और चिंटू व बेटी चेतना के साथ पूर्ण नगर पालम गांव में रहती थी। राजेश एयरपोर्ट में निजी काम करता है। इन दिनों राजेश का साला गांव शेखपुर मानपुर बुलंदशहर निवासी टेकचंद भी उसके साथ रह रहा था।
गत 25 मार्च को राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा। खाना खाने के बाद राजेश उसकी पत्नी रेखा और चेतना के साथ कमरे में सोने चला गया। जबकि टेकचंद अपने दोनों भांजों के साथ बरामदे में सो गया।
इस तरह हुआ मामले का खुलासा
टेकचंद के मुताबिक रात करीब 12 बजे राजेश उसके पास आया और बताया कि उसकी बहन की तबियत खराब है। रेखा को उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन डॉक्टरों को उस समय मौत के कारणों का पता नहीं चला। राजेश इसे स्वाभाविक मौत बता रहा था। लेकिन दो दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि रेखा की गला घोंटकर हत्या की गई है।
टेकचंद के मुताबिक उसके भांजा एवं भांजी ने बताया कि राजेश अक्सर मां की पिटाई करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे के बाद राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
राजेश ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि शराब पीकर आने पर रेखा अक्सर उससे झगड़ा करती थी। घटना वाली रात भी उसने झगड़ा करने की कोशिश की, इसी दौरान चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी