{"_id":"50ba2f5ce2d01e0cdeeab0b51a8efa57","slug":"post-atm-service-starts-today-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघर खाताधारक भी निकाल सकेंगे ATM से पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघर खाताधारक भी निकाल सकेंगे ATM से पैसे
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Mar 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
शनिवार 1 मार्च से इंद्रप्रस्थ मुख्य डाकघर में दिल्ली का पहला डाक एटीएम शुरू हो रहा है जिसका उद्घाटन केंद्रीय संचार मंत्री कपिल सिब्बल के हाथ होना है।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात है कि विभाग की ओर से पहले इसकी निर्धारित तिथि 25 फरवरी तय की गई थी। ऐन वक्त पर कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया गया।
चेन्नई में डाक विभाग का पहला एटीएम एक दिन पहले शुरू होने के बाद यह देश का दूसरा और राजधानी का पहला एटीएम है।
शनिवार को डाक सचिव श्रीमती पी. गोपीनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम की तैयारियों और एटीएम सेवा की जांच-परख करने के लिए दिल्ली के चीफ पीएमजी बसु मित्र, निदेशक प्रणव कुमार और गोल डाकखाना के निदेशक अशोक कुमार ने जायजा लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने इंद्रप्रस्थ डाकघर के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। निदेशक प्रणव कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन