फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Posing as a police officer, he robbed a farmer of Rs 50 lakh; three, including a minor, arrested

Delhi NCR News: पुलिस अधिकारी बनकर किसान से लूट ले गए 50 लाख, नाबालिग समेत तीन पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- धान की फसल को बेचकर वापस जा रहे थे किसान
- पीड़ित का आरोप, एक नकली आई कार्ड भी दिखाया था

अमर उजाला ब्यूराे
नई दिल्ली। बाहरी जिले के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी बनकर 50 लाख रुपये लूटकर लिए। पीड़ित किसान हैं और धान की फसल को बेचकर वापस जा रहे थे। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने समय से कार्रवाई कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा। कब्जे से लूटी गई रकम में से 33.50 लाख रुपये, खरीदे गए 2 मोबाइल, नकद ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया 1 बैग और अपराध करने में इस्तेमाल की गई 1 बाइक बरामद की है।
बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन में सिरोही, राजस्थान निवासी सवराराम पुत्र करमाराम ने 9 मई को शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त के साथ पीतमपुरा आए थे, ताकि अपने मालिक द्वारा दिए गए रुपये नकद सौंप सकें। जब उन्होंने पीतमपुरा स्थित वर्धमान प्लाजा के सामने बस स्टैंड पर ऑटो छोड़ा और तरुण एन्क्लेव की ओर पैदल चलने लगे, तभी दो आरोपी उनके पास आए। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और अपनी पुलिस को परिचय पत्र भी दिखाया। इसके बाद आरोपियों ने चेकिंग के बहाने पैसों से भरा उसका बैग छीन लिया। उन्होंने शिकायतकर्ता को यह कहकर वहीं रुकने का निर्देश दिया कि वरिष्ठ अधिकारी भी वहां आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों आरोपी बैग लेकर एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। भागने से पहले शिकायतकर्ता ने उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया था। जांच के दौरान पीड़ित सवराराम ने बताया कि डर के कारण वह पैसों की सही रकम नहीं बता पाया था। बैग में असल में 50 लाख रुपये थे। मामला दर्जकर मंगोलपुरी थाने में तैनात इंस्पेक्टर जांच हितेंद्र कुमार व स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। आगे की जांच के दौरान, तकनीकी निगरानी और गुप्त मुखबिरों के माध्यम से जानकारी जुटाई गई। जांच के बाद पुलिस टीम ने दो बालिग सोनीपत, हरियाणा निवासी विनय उर्फ मोंटी (20) और कुलदीप (30) को गोहाना, सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही एक नाबालिग को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article