{"_id":"69ceb61445534b252d04c54d","slug":"posing-as-a-dri-officer-he-robbed-rs-31-lakh-in-cash-and-30-tola-gold-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-122997-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीआरआई अधिकारी बन 31 लाख नकद व 30 तोला सोना लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीआरआई अधिकारी बन 31 लाख नकद व 30 तोला सोना लूटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
हुडा सेक्टर दो में धर्मा ढाबा के पास मंगलवार तड़के हथियारबंद बदमाशों ने मुख्य बाजार स्थित जेएस सर्राफ एंड संस के संचालक विकास जैन की कार में सवार कर्मचारियों से 30 तोला सोना और 31 लाख नकद लूट लिए। बदमाशों ने खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) का अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 6:30 बजे कार फरीदाबाद और दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। कार में चालक राजकुमार और कर्मचारी विजय सवार थे। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कार चालक से मारपीट की और कर्मचारी विजय को अगवा कर ले गए। कुछ देर बाद बदमाशों ने विजय को गुरुग्राम में छोड़ दिया। क्राइम ब्रांच पलवल की टीम कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।