फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Portal started for complaining about loss of trees and forests

Delhi: पेड़ों-वन के नुकसान की शिकायत के लिए पोर्टल शुरू, गोपाल राय ने किया छठे वन महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 21 Aug 2023 05:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Aug 2023 05:12 AM IST
सार

ग्रीन हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8600 पर पेड़ काटने व नुकसान पहुंचाने, वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने, वन्य जीवन को खतरा, वन्यजीवों के बचाव और वन्यजीव अपराध की शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Portal started for complaining about loss of trees and forests
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पेड़, वन व वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पोर्टल फॉर ग्रीन रोहिणी सेक्टर-15 में छठे वन महोत्सव की शुरुआत पर लॉन्च किया गया। वन महोत्सव में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में इको क्लब के छात्रों, शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर लोगों को मुफ्त में पौधे वितरित किए गए।

विज्ञापन


ग्रीन हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8600 पर पेड़ काटने व नुकसान पहुंचाने, वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने, वन्य जीवन को खतरा, वन्यजीवों के बचाव और वन्यजीव अपराध की शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी। https://ghl.eforest.delhi.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। छठे वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल राय ने पौधरोपण से की। उन्होंने बताया कि दिल्ली की ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली में साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था जो साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। इस वर्ष भी 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मौके पर विधायक राजेश गुप्ता, महेंद्र गोयल, ऋतुराज गोविन्द, जय भगवान समेत कई नेता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पोर्टल पर सुविधाएं

  • ग्रीन हेल्पलाइन पर आई सभी शिकायतें दर्ज होंगी।
  • शिकायतों पर वन और वन्यजीव विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण दर्ज होगा।
  • विभाग की कार्रवाई का विवरण हितधारक देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed