{"_id":"64e2a4cb2fea302dc608c403","slug":"portal-started-for-complaining-about-loss-of-trees-and-forests-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पेड़ों-वन के नुकसान की शिकायत के लिए पोर्टल शुरू, गोपाल राय ने किया छठे वन महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पेड़ों-वन के नुकसान की शिकायत के लिए पोर्टल शुरू, गोपाल राय ने किया छठे वन महोत्सव का शुभारंभ
Mon, 21 Aug 2023 05:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 21 Aug 2023 05:12 AM IST
सार
ग्रीन हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8600 पर पेड़ काटने व नुकसान पहुंचाने, वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने, वन्य जीवन को खतरा, वन्यजीवों के बचाव और वन्यजीव अपराध की शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पेड़, वन व वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पोर्टल फॉर ग्रीन रोहिणी सेक्टर-15 में छठे वन महोत्सव की शुरुआत पर लॉन्च किया गया। वन महोत्सव में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में इको क्लब के छात्रों, शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर लोगों को मुफ्त में पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन
ग्रीन हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8600 पर पेड़ काटने व नुकसान पहुंचाने, वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास करने, वन्य जीवन को खतरा, वन्यजीवों के बचाव और वन्यजीव अपराध की शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी। https://ghl.eforest.delhi.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। छठे वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल राय ने पौधरोपण से की। उन्होंने बताया कि दिल्ली की ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली में साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था जो साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। इस वर्ष भी 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मौके पर विधायक राजेश गुप्ता, महेंद्र गोयल, ऋतुराज गोविन्द, जय भगवान समेत कई नेता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पोर्टल पर सुविधाएं
- ग्रीन हेल्पलाइन पर आई सभी शिकायतें दर्ज होंगी।
- शिकायतों पर वन और वन्यजीव विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण दर्ज होगा।
- विभाग की कार्रवाई का विवरण हितधारक देख सकेंगे।