{"_id":"5873d0004f1c1b1929ba9279","slug":"porn-videos-on-youtube-matter-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूब पर अश्लील वीडियो मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-ट्यूब पर अश्लील वीडियो मामले में केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू-ट्यूब व सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो चलाने वाले युवक पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
वीडियो को प्रैंक वीडियो बताकर यू-ट्यूब व सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। जिसमें कनॉट प्लेस में एक युवक को लड़कियों को सरेआम चूमकर भागते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
लोगों के विरोध को देखते हुए वीडियो को यू-ट्यूब से डिलीट कर दिया गया। साथ ही वीडियो डालने वाले युवक ने माफी भी मांगी थी। संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
जांच में यह बात सामने आयी थी कि यह वीडियो क्रेजी सुमित नाम के युवक ने यू-ट्यूब व फेसबुक पर अपलोड किया था। वह यू-ट्यूब पर वर्ष 2015 से सक्रिय है। उसने कई प्रैंक वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। जिस वीडियो को लेकर मामला दर्ज किया गया है।