फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Popularity on social media will give election ticket in BJP.

सोशल मीडिया पर हैं लोकप्रिय तो मिलेगा चुनाव का टिकट

Mon, 15 Dec 2014 04:14 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
Popularity on social media will give election ticket in BJP.

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने टिकट बांटने के लिए एक अलग ही पैमाना तैयार किया है। जो भी प्रत्याशी इस पैमाने पर खरा उतरेगा उसे ही चुनाव में टिकट मिलेंगे।

विज्ञापन


दरअसल बात यह है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य इकाई को यह आदेश दिया है कि आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन उनकी सोशल मीडिया पर सक्रियता के आधार पर की जाए। जो शख्स सोशल मीडिया पर ज्यादा मशहूर और लोगों का चहेता हो उन्हें ही चुनाव की टिकट दी जाए।
विज्ञापन


हालांकि यह दिलचस्प बात है कि दिल्ली बीजेपी के ज्यादातर नेताओं के पास सोशल मीडिया में अनुभव और अपना अकाउंट हैंडल करने के लिए संसाधनों की कमी है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर हासिल करना नेताओं के लिए टेढी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द‌िग्गज नेता भी ब‌िता रहे हैं सोशल म‌ीड‌िया पर समय

Popularity on social media will give election ticket in BJP.

पार्टी आलाकमान के इस आदेश के बाद से ही कई बीजेपी नेताओं ने, खासकर नगरपालिका के बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बना ली है और ज्यादा से ज्यादा दिखने की कोशिश में लग गए हैं।

तीनों नगरपालिकाओं के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों ने अपना काम फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करना शुरू कर दिया है। टिकट पाने की इस कोशिश में वर्तमान और पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

कुछ नेताओं ने तो वॉट्सऐप पर वोटरों से जुड़ने के ल‌िए अपना ग्रुप भी बना लिया है। इन नेताओं में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधायक जगदीश मुखी, आरपी सिंह, पूर्वी दिल्ली के मेयर योगेंद्र चंदोलिया, पूर्वी दिल्ली के डिप्टी मेयर रविंदर गुप्ता जैसे दिग्गज शामिल हैं।

इन नेताओं का कहना है क‌ि ये न सिर्फ अपनी प्रोफाइल पर ध्यान दे रहे हैं बल्कि इनके नाम से अन्य नकली प्रोफाइल पर भी कड़ी नजर बनाए हुए हैं। भाजपा का यह सारा प्रयास पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव में जीत से प्रेर‌ित है और कुछ ऐसा ही नतीजा पार्टी द‌िल्ली चुनाव में भी चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed