{"_id":"5e83f03f8ebc3e76a420fb08","slug":"poors-getting-many-dishes-in-this-time-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट और मददः गरीबों को मिलने लगे कई तरह के व्यंजन, लगीं लंबी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट और मददः गरीबों को मिलने लगे कई तरह के व्यंजन, लगीं लंबी लाइनें
Wed, 01 Apr 2020 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मंडावली इलाके में लगी लाइन...
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के स्कूलों में गरीबों के लिए मंगलवार को कई तरीके का व्यंजन मिलने लगे। सोमवार रात जहां सिर्फ दलिया खाकर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा तो मंगलवार सुबह तीन जगह स्टॉल लगाकर तरह-तरह के व्यंजन गरीबों में बांटे गए।
विज्ञापन
खाना लेने के लिए पॉलीथिन बैग या डिब्बे की जरूरत नहीं थी। उन्हें प्लेट में खाना परोसा जा रहा था। इतना ही नहीं उन्हें स्कूल के कैंपस में बैठकर खाने की भी अनुमति मिली, ताकि वह भरपेट खान खा सके। लोगों की इतनी शिकायत जरूर थी कि खाना खाने के बाद पीने और हाथ धोने के लिए पानी का प्रबंध नहीं था।
विज्ञापन
सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी ‘अमर उजाला’ ने नेहरू विहार स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय व मुखर्जी नगर स्थित सर्वोदय विद्यालय का जायजा लिया। यहां सुबह के वक्त एक स्टॉल पर पनीर-चावल तो दूसरी पर सोयाबीन-चावल और तीसरी स्टॉल पर छोले-चावल वितरित किए जा रहे थे। खाने में पौष्टिकता का पूरा ध्यान रखा गया था।
विज्ञापन
खास बात यह थी कि स्टॉल पर जाकर दोबारा खाना लिया जा सकता था। प्रशासन की तरफ से भी बेहतर इंतजाम दिखा। खाना के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगने के बावजूद उन्हें एक मीटर की दूरी का ख्याल रखा जा रहा था।