Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poor state of streetlights in East Delhi; 13 locations remain in the dark

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में स्ट्रीट लाइटों की बदहाली, 13 जगह अब भी अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
-13 लाइटें ठीक कीं, चोरी और खराबी बनी वजह
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटों की खराबी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से किए गए निरीक्षण में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दो इलेक्ट्रिकल डिवीजनों में कुल 13,227 स्ट्रीट लाइट पॉइंट में से 13 पॉइंट खराब पाए हैं। इनमें से 13 को ठीक कर दिया गया है, जबकि 13 पॉइंट अभी भी मरम्मत के इंतजार में हैं। पूर्वी बिल्डिंग एंड प्लेयर्स बिल्डिंग इलेक्ट्रिकल डिवीजन (एम-253) में कुल 6,160 स्ट्रीट लाइट पॉइंट दर्ज हैं। इनमें से 6,139 चालू पाए गए, जबकि 13 पॉइंट की मरम्मत कर दी गई है और आठ अभी भी खराब हैं। विभाग के अनुसार, पटपड़गंज में एक, निर्माण विहार में दो, शकरपुर में एक, विकास मार्ग पर दो, गाजीपुर रोड पर एक और प्रीत विहार में एक स्ट्रीट लाइट पॉइंट खराब मिला है।


वहीं, नॉर्थ ईस्ट एंड शाहदरा इलेक्ट्रिकल डिवीजन (एम-251) में कुल 7,067 स्ट्रीट लाइट पॉइंट हैं। इनमें से 7,062 चालू हैं, जबकि पांच पॉइंट अभी खराब हैं। विभाग के मुताबिक, इन लाइटों के खराब होने की वजह तार, केबल, पैनल के उपकरण और फिटिंग की चोरी है। इनकी मरम्मत का काम चल रहा है और 20 नवंबर 2026 तक इन्हें ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी के आंकड़ों के अनुसार, दोनों डिवीजनों में कुल 13,227 स्ट्रीट लाइट पॉइंट में से 13,201 चालू हैं, जबकि 13 की मरम्मत की जा चुकी है और 13 को ठीक किया जाना बाकी है। ऐसे में विभाग के सामने तय समय सीमा में सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर लोगों को राहत देने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed