{"_id":"767479c28c121df70009b0f0937ec8b9","slug":"pool-rose-feeding-off-of-the-samajwadi-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूल में ‘गुलाब’ खिलाने वाले सपा नेता की भी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूल में ‘गुलाब’ खिलाने वाले सपा नेता की भी छुट्टी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 06 May 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों को हटा दिया। इसके साथ ही विधानसभा स्तर की कमेटियां भी भंग कर दी गई हैं।
दोबारा से इनका गठन जिला व महानगर अध्यक्ष के सहयोग से जिले के संगठन प्रभारी सरफराज अली कराएंगे। हटाए जाने वालों में पिछले दिनों स्वीमिंग पूल के अश्लील फोटो को लेकर चर्चाओं में रहे शहर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष वसीम कुरैशी भी शामिल हैं।
उनके अलावा साहिबाबाद के संजय बाली, मोदीनगर के महावीर गुर्जर और मुरादनगर के नवीन चौधरी को भी हटा दिया है।
सपा संगठन में पिछले एक महीने से पदाधिकारी आपस में ही टकरा रहे हैं। कई पदाधिकारियों के चरित्र को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं। पिछले दिनों जनपद के संगठन प्रभारी पूर्व मंत्री सरफराज अली ने संगठन की बैठक ली थी।
इसमें भी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों का मामला उठा था। महानगर अध्यक्ष संजय यादव का कहना है कि यह कार्रवाई अच्छी है। जिलाध्यक्ष व मंत्री रहे सरफराज अली के साथ मिलकर अब कर्मठ कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।