{"_id":"6ac4f2a1e7f4736dcb044d38","slug":"polythene-and-plastic-obstructed-the-flow-of-water-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1664-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पॉलीथीन और प्लास्टिक ने रोका पानी का प्रवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पॉलीथीन और प्लास्टिक ने रोका पानी का प्रवाह
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। पुश्ता रोड स्थित तीसरे पुश्ते के नाले की हालत बदहाल बनी हुई है। नाले में बड़ी मात्रा में पॉलीथीन, प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरा जमा होने से पानी का प्रवाह लगभग थम गया है। नाले के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे गंदा पानी रुक रहा है । इससे लोगों के घरों में सीवर का बैकफ्लो होने का खतरा भी बढ़ा हुआ है।
पुश्ता निवासी राम निवास ने आरोप लगाया है कि स्थानीय स्तर पर नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। नाले में फंसी पॉलीथीन और कचरे के कारण जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने इसे सही करने की मांग की। संवाद