फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution will not reduce till Diwali Delhi is the second polluted city

संकट में सांसें: दिवाली तक कम नहीं होगा प्रदूषण, दिल्ली दूसरा दूषित शहर; जानें NCR में किसकी हवा सबसे जहरीली

Thu, 09 Nov 2023 08:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Nov 2023 08:57 PM IST
सार

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, गुरुवार को हवा दक्षिण-पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। दोपहर व शाम को हवा की दिशा बदलने व हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ गया।

विज्ञापन
Pollution will not reduce till Diwali Delhi is the second polluted city
दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी दशाओं के प्रतिकूल होने से लगातार आठवें दिन गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर रही। सुबह से ही हर तरफ स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। दिल्ली समेत ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा रहा। शहर का एक्यूआई 439 दर्ज किया गया। वहीं, 24 घंटों में 11 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ दिल्ली का एक्यूआई 437 पर पहुंच गया। पर्यावरण पर काम करने वाली एजेसियों का पूर्वानुमान है कि दिवाली तक प्रदूषण के स्तर में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इस बीच दिल्ली समेत पूरा एनसीआर दमघोटू चैंबर बना रहेगा।

विज्ञापन

हवा की दिशा बदलने से बिगड़ रहा है प्रदूषण का स्तर
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, गुरुवार को हवा दक्षिण-पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। दोपहर व शाम को हवा की दिशा बदलने व हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ गया। शुक्रवार को हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। ऐसे में हवा बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। जबकि सुबह के समय धुंध के साथ कोहरा छाए रहने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल चार से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, रविवार को उत्तर-पश्चिम की दिशा से हवा चलेगी। सफर इंडिया के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 261 दर्ज की गई, जो कि गंभीर श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 426 दर्ज की गई, जोकि गंभीर स्तर है।

विज्ञापन

एनसीआर में ग्रेटर नोएडा रहा सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 439 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद में 410, गाजियाबाद में 391, नोएडा में 394 व गुरुग्राम में 404 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed