फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution level will be low from fog cannon in Delhi

फॉग कैनन से कम होगा प्रदूषण का स्तर, दिल्ली में मशीन का हुआ ट्रायल

Mon, 01 Apr 2019 01:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pollution level will be low from fog cannon in Delhi
दिल्ली में फॉग कैनन का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण पर नियंत्रण रखने, खासकर धूल-मिट्टी से होने वाले प्रदूषण को कम करने, के लिए फॉम मिस्ट मशीन (फॉग कैनन) का नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके जरिये तेज दबाव के साथ काफी दूर तक पानी का स्प्रे किया जाएगा, ताकि हवा में उड़ने वाली मिट्टी के प्रदूषण को रोका जा सके। प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए सभी स्थानीय निकायों को एनजीटी की ओर से कारगर उपाय करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


तीनों एमसीडी, एनडीएमसी, अन्य विभाग और निकायों की ओर से पानी का छिड़काव किया जाता रहा है, लेकिन फॉग कैनन के जरिये आसपास के क्षेत्र में उड़ने वाली धूल-मिट्टी को काबू किया जाएगा। स्प्रे का दबाव अधिक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मशीन के जरिये प्रति मिनट 120-130 लीटर पानी का छिड़काव किया जाएगा। हालांकि, चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से इसका संचालन फिलहाल शुरू नहीं किया जाएगा, लेकिन विंडसर प्लेस गोल चक्कर के पास मशीन का ट्रायल रविवार को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed