{"_id":"5c2306d0bdec22569b2eff27","slug":"pollution-in-delhi-at-emergency-level-and-coldest-day-of-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पर दोहरी मार: आपात स्तर पर प्रदूषण और सीजन की सबसे ठंडा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पर दोहरी मार: आपात स्तर पर प्रदूषण और सीजन की सबसे ठंडा दिन
Wed, 26 Dec 2018 10:12 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर पर कड़ाके की सर्दी और प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है। दिल्लीवासियों के लिए क्रिसमस का दिन बेहद सर्द साबित हुआ। मंगलवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से तीन डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। 28 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिरने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी और आसपास घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर ही रह गई थी।
इस वजह से विमानों को उड़ान भरने में दिक्कत हुई। 80 उड़ानें देर से गईं। बुधवार सुबह सामान्य कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम चार डिग्री के आसपास रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 3.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

प्रदूषण में एनसीआर में दूसरे नंबर पर रहा गाजियाबाद
गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर मंगलवार को भी बेहद गंभीर स्थिति में रहा। प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद देश में तीसरे और दिल्ली-एनसीआर में दूसरे नंबर पर रहा। शहर का एक्यूआई मंगलवार को 414 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम 10 में मामूली गिरावट रही। वहीं पीएम 2.5 करीब दो गुना से अधिक कम हो गया।
चार दिनों से शहर का एक्यूआई गंभीर स्थिति में चल रहा है। शहर का एक्यूआई 400 से ऊपर बना हुआ है। रविवार को एक्यूआई 478 तक पहुंच गया था। प्रदूषण स्तर की गंभीर स्थिति को देखते हुए ईपीसीए ने सोमवार को साहिबाबाद की सभी फैक्ट्रियों का संचालन और निर्माण कार्य बंद कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद मंगलवार को शहर का एक्यूआई में काफी कमी आई। एक्यूआई 414 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया।
प्रदूषित शहरों में जहां गाजियाबाद पहले नंबर पर था, वह अब तीसरे नंबर पर आ गया है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में दूसरे नंबर पर है। दिल्ली एनसीआर में ग्रेटर नोएडा पहले नंबर पर रहा। वहां पर एक्यूआई 415 दर्ज किया गया। जबकि आगरा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां पर एक्यूआई 428 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। अधिकारियों की मानें तो मंगलवार सुबह से ही तेज हवा चली। इसकी वजह से प्रदूषण स्तर में कमी आई।

पीएम 10 और पीएम 2.5 में भी आई कमी
गाजियाबाद शहर में पीएम 10 और पीएम 2.5 में कमी आई है, लेकिन अभी भी दोनों मानकों से छह गुना अधिक बना हुआ है। सोमवार को गाजियाबाद शहर का पीएम दस का स्तर 669 और पीएम 2.5 का स्तर 566 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। जिसमें मंगलवार को कमी आई। पीएम 10 का स्तर मामूली गिरावट के साथ 616 पर पहुंच गया। वहीं पीएम 2.5 में दो गुना से अधिक की कमी आई। मंगलवार को पीएम 2.5 का स्तर 566 से कम होकर 346 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर आ गया।
पीसीबी ने औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण
पीसीबी की तरफ से साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभाग की तरफ से कई फैक्ट्रियों की जांच की गई। टीम को इलाके में कोई फैक्ट्री संचालित नहीं मिली। क्षेत्रीय अधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि टीम बनाकर औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। कोई भी फैक्ट्री चलती नहीं मिली है।
शहर एक्यूआई
आगरा 428
ग्रेटर नोएडा 415
गाजियाबाद 414
दिल्ली 409
बुलंदशहर 395
फरीदाबाद 394
नोएडा 394
भिवाड़ी 390