फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution: Heavy vehicles passing through Delhi are spreading pollution.

Pollution : प्रदूषण फैला रहे हैं दिल्ली से होकर गुजरने वाले भारी वाहन, दिल्ली पुलिस ने निकाला यह रास्ता

Mon, 18 Nov 2024 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 03:55 AM IST
सार

दिल्ली या उसके बॉर्डरों से होकर गुजरने वाले भारी वाहन इस समस्या को और भी विकट बना रहे हैं।

विज्ञापन
Pollution: Heavy vehicles passing through Delhi are spreading pollution.
demo pic - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की समस्या दिन-प्रतिदिन गहराती जा रही है। दिल्ली या उसके बॉर्डरों से होकर गुजरने वाले भारी वाहन इस समस्या को और भी विकट बना रहे हैं। दरअसल, सभी हाइवे पर टोल महंगा होने के कारण भारी वाहन चालक टोल बचाने के लिए रात के समय दिल्ली के अंदरूनी हिस्सों से गुजरते हैं। समस्या से निपटने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली के सभी 17 बॉर्डरों पर विशेष टीमें तैनात की हैं, जो रात भर गश्त पर रहती हैं। ये टीमें दिल्ली के बॉडरों से भारी वाहनों को वापस लौटा रही हैं। समस्या के प्रभावी समाधान के लिए दिल्ली पुलिस एनएचएआई को टोल कम करने के लिए पत्र लिख रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के चारों तरफ बने हाइवे बने वजह
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्रक ड्राइवरों से बात करने पर ये बात सामने आई है कि दिल्ली से पानीपत, पंजाब व नोएडा समेत अन्य जगहों पर आगे जाने के लिए दिल्ली के चारों तरफ हाइवे बन गए हैं। ईस्टर्न पेरिफेरल समेत अन्य हाइवे पर टोल बहुत ज्यादा है। ऐसे में टोल को बचाने के लिए वह दिल्ली के अंदरूनी हिस्सों से होकर गुजरते हैं। इससे टोल बचता है और समय भी कम लगता है।
विज्ञापन


बॉर्डरों से ट्रकों को लौटा रही दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(यातायात)अजय चौधरी ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख 17 बॉर्डर हैं। सभी बॉर्डरों पर स्थानीय सर्किल पुलिस, जो वहां तैनात रहती हैं, के अलावा एक-एक विशेष टीम तैनात की गई है। हर टीम में चार से पांच पुलिसकर्मी होते है। ये टीमें रात को सुबह नौ बजे तैनात हो जाती है और सुबह तक तैनात रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों की पुलिस से की जा रही बात
विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि ऐसे वाहनों की रोकथाम के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बात की जा रही है। उनसे अनुरोध किया जा रहा है कि वह ट्रकों को पहले ही रोक दें। जैसे राजस्थान से आने वाले ट्रकों को गुरुग्राम से पहले ही रोक दें और वह ईस्टर्न पेरिफेरल से चला जाए। ज्यादातर राज्यों की पुलिस से बात हो गई और कई जगह अभी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed