{"_id":"57a385d14f1c1bb5602b9686","slug":"polls-come-close-to-the-police-alert-monitor-developments-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव करीब आने के चलते पुलिस सतर्क, घटनाओं पर नजर रखने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव करीब आने के चलते पुलिस सतर्क, घटनाओं पर नजर रखने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी एनपी सिंह का कहना है कि विधानसभा के चुनाव नजदीक होने के चलते असामाजिक तत्व माहौल को खराब करने का प्रयास करेंगे। इस कारण पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन
किसी भी तरह का मामला सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करें। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कानून व शांति व्यवस्था पर बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में जो दुर्दांत प्रवृत्ति के अपराधी हैं।
विज्ञापन
उनके खिलाफ न्यायालय में मामले चल रहे हैं। उनके मामले में अभियोजना कार्य को गहनता से करें, तकि शीघ्र सजा मिल सके। जनपद में कुछ असामाजिक तत्व होने वाले घटनाओं को रंग देने का प्रयास करते हैं। उससे माहौल खराब न हो। इसके लिए सभी पुलिस के अधिकारी अपने क्षेत्र में छोटी से छोटी घटना के प्रति संवेदनशील होकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अवैध खनन व ओवरलोडिंग और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए विभागों के अधिकारी कार्रवाई करें जिससे इन्हें रोका जा सके। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुमार विनीत, अपर जिलाधिकारी राजेश यादव, अपर जिलाधिकारी केपी सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।