{"_id":"5e21c04a8ebc3eeb850194f9","slug":"politics-of-delhi-furious-over-nirbhaya-mother-making-congress-candidate-kirti-azad-welcomed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निर्भया की मां को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की उड़ी खबर, कीर्ति आजाद बोले- ऐ मां तुझे सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया की मां को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की उड़ी खबर, कीर्ति आजाद बोले- ऐ मां तुझे सलाम
Fri, 17 Jan 2020 08:02 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
kirti azad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव में निर्भया की मां को प्रत्याशी बनाने की बात जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई दिल्ली की राजनीति एक बार फिर गरमा गई। कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने ट्वीट के जरिए कहा, ऐ मां तुझे सलाम के साथ निर्भया की मां का स्वागत किया तो दूसरी तरफ अन्य राजनीतिक दलों ने भी इसके अलग अलग तरह से मायने निकालने शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार शाम तक भले ही कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी नहीं की, लेकिन निर्भया की मां के टिकट के नाम पर शुरू हुई चर्चा से राजनीतिक माहौल में एक अलग रंग दिखने लगा। लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि अगर चुनाव लड़ेंगी तो मुख्यमंत्री के खिलाफ निर्भया की मां आशा देवी को जीत भी मिल सकती है।
निर्भया की मां को कांग्रेस पार्टी की ओर से नई दिल्ली सीट से टिकट देने के कयास शुरू होते ही मामले पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। निर्भया की मांग काकहना है कि वह चुनाव लडने के लिए इच्छुक नहीं हैं और राजनीति में जाने की मंशा है। निर्भया की मां ने इससे इंकार करते हुए कहा है कि उन्हें किसी तरह की राजनीति में रूचि नहीं है, बस अपने बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले दोषियों को फांसी का इंतजार है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निर्भया की मां आशा देवी को टिकट देने की चर्चा पर कहा कि ऐसा सुना नहीं है। फिर अगर ऐसे लोग पार्टी के साथ जुडना चाहते हो तो स्वागत करेंगे। चोपड़ा ने कि पार्टी में हर अच्छे व्यक्ति का स्वागत है। उन्होंने आशा देवी की हिम्मत और संघर्ष की तारीख करते हुए मुझे टिकट दिए जाने की न तो जानकारी हैं और न ही इस मामले में बातचीत हुई है।
उधर, निर्भया की मां ने भी कांग्रेस की तरफ से नई दिल्ली सीट से चुनाव लडने की बात को खारिज करते हुए कहा कि मुझे अपनी बेटी के साथ कुकृत्य करने वालों को फांसी दिए जाने का इंतजार है। फांसी में हो रही देरी पर निर्भया की मां ने रोष जताते हुए कहा था कि मुझे राजनीति में नहीं जाना है।
कीर्ति आजाद ने कहा कि मैंने सिर्फ एक सवाल के जवाब में एक मां को सलाम करते हुए उनका स्वागत किया है। पार्टी के साथ अगर जुडना चाहे तो इससे अच्छा क्या हो सकता है।