{"_id":"e6d5f7e68d4bd8082c095aa86c6d89e8","slug":"politicians-misuses-of-sports-promotion-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के पैसों से नेताओं ने किया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के पैसों से नेताओं ने किया खेल
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों के प्रोत्साहन के नाम पर सरकारी रुपये के दुरुपयोग के आरोप पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में राजनेताओं पर अपने प्रचार के लिए खेलों के नाम पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।
मुख्य न्यायाधीश एनवी रामना और न्यायाधीश मनमोहन की खंडपीठ ने केंद्रीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और बीसीसीआई को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।
याचिका पर अगली सुनवाई 12 मार्च 2014 को होगी। याचिकाकर्ता राजीव बुलचंद ने आरोप लगाया है कि राजनेता खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के सहारे अपने प्रचार के लिए सरकारी पैसे का दुरुपयोग करते हैं।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ और ओलंपिक खेलों के समय करोड़ों रुपये प्रचार और विज्ञापन पर खर्च किए गए। उन्होंने प्रचार और विज्ञापनों में खिलाड़ियों के साथ राजनेताओं को दिखाने पर रोक लगाने के लिए नियम बनाने की मांग की।
विज्ञापन