दिल्ली विधानसभा चुनावः सोशल मीडिया के अखाड़े में भी सियासी दंगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव में इस बार मीडिया और सोशल मीडिया में भी आगे निकलने की होड़ है। आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व कांग्रेस के मिलेनियर उम्मीदवारों की सोशल मीडिया पर धूम है।
करीब 12 उम्मीदवारों ने निजी स्तर पर वर्चुअल दुनिया में धमाल मचा रखा है। पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल भी कई बार इनके सामने नहीं टिकते। पार्टी उम्मीदवारों की एक-एक पोस्ट को मिनटों में ही लाखों इंप्रेशन मिल जाते हैं।
दिल्ली चुनाव में सोशल मीडिया के सबसे पसंद चेहरा आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। ट्विटर पर 1.64 करोड़ फालोवर्स वाले केजरीवाल के नजदीक भी कोई दूसरा कोई उम्मीदवार नहीं टिकता।
दूसरे नंबर पर मौजूद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के फालोअर्स केजरीवाल से आठ गुना कम हैं। सिसोदिया को बीस लाख लोग फॉलो है। हालांकि, आप के आफिशियल ट्विटर हैंडल को पचास लाख लोग फॉलो करते हैं।
भाजपा उम्मीदवारों में सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय चेहरा कपिल मिश्रा हैं। ट्विटर पर 7.39 लाख फॉलोअर्स के साथ कपिल मिश्रा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के आधिकारिक हैंडल पर बढत हासिल की है।
भाजपा दिल्ली प्रदेश के 5.74 लाख फालोअर्स हैं। हालांकि भाजपा के दूसरे उम्मीदवार तेजेंदर सिंह बग्गा की पहुंच भी पार्टी से ज्यादा है। बग्गा के 6.51 फालोअर्स हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश के कई नेताओं की पहुंच हालांकि कपिल मिश्रा व बग्गा से ज्यादा है, लेकिन वह दिल्ली चुनाव में बतौर उम्मीदवार नहीं लड़ रहे हैं।
केजरीवाल को कई बार पछाड़ देते कपिल व बग्गा
बेशक कपिल मिश्रा व बग्गा के फॉलोअर्स अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया ने कम हैं, लेकिन कई बार उनकी पोस्ट आप के दोनों नेताओं पर भारी पड़ती है। इस तरह का हाल में एक नजारा चारों उम्मीदवारों की नामांकन से जुड़ी ट्विटर पर डाली गई सूचना थी। वाल्मीकि मंदिर से नामांकन यात्रा निकालने की केजरीवाल की पोस्ट को 2,258 लोगों ने आरटी किया व 19,000 लाइक मिले। सिसोदिया की पोसवहीं, कपिल मिश्रा व बग्गा की इसी तरह की पोस्ट पर 8,783 व 5,351 आरटी और 62,000 हजार व 36,000 लाइक मिले।
दूसरे ब्लू टिकर उम्मीदवार भी मैदान में
आप में आतिशी, दिलीप पांडेय, राघव चड्ढा व दुर्गेश पाठक तो भाजपा में विजेंद्र गुप्ता व सुनील गुप्ता ट्विटर के लोकप्रिय चेहरा हैं। सभी उम्मीदवार ब्लू ट्रिकर हैं। इसके अलावा दूसरे उम्मीदवारों की सोशल मीडिया टीम उनके अभियान को आगे बढ़ा रही है।
कांग्रेस भी नहीं है पीछे
कांग्रेस उम्मीदवार भी सोशल मीडिया की मुहिम में पीछे नहीं हैं। अलका लांबा, आदर्श शास्त्री, अरविंदर सिंह लवली व अभिषेक दत्त अपनी मुहिम को ट्विटर से आगे बढ़ा रहे हैं।
फेसबुक पेज पर भी लाखों फॉलोअर्स
दिल्ली के उम्मीवारों के फेसबुक पेज भी लाखों की संख्या में फाओवर्स जुड़े हुए हैं। अरिवंद केजरीवाल के फेसबुक पेज पर 75 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जबकि मनीष सिसोदिया, कपिल मिश्रा, अलका लांबा के पेज पर 11 लाख, 2.36 व 1.08 लाख फॉलोअर्स हैं। यह सभी उम्मीदवार ब्लू ट्रिकट हैं। इसके अलावा यह अलग-अलग नामों से चलने वाले फेसबुक ग्रुप से भी जुड़े हैं। दूसरे उम्मीवार भी अपने फेसबुक पेज से अपनी चुनावी मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।