फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poligrafi Test of shashi tharoor in sunanda case

सुनंदा मामले में थरूर का होगा पोलीग्राफी टेस्ट

Wed, 01 Jul 2015 08:03 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
Poligrafi Test of shashi tharoor in sunanda case

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुनंदा के पति शशि थरूर का जल्द ही पोलीग्राफी टेस्ट करवाया जा सकता है। पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी पहले ही कह चुके हैं कि जो भी जरूरी होगा, वह करवाया जाएगा।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि  विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है। वे शशि थरूर का पोलीग्राफी टेस्ट कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन


एसआईटी की टीम जल्द ही  पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी से मिलगी और पूरी तफ्तीश के बारे में जानकारी देगी। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी अगले कुछ दिनों में कोर्ट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशि थरूर से निर्भर टेस्ट कराएंगे या नहीं

Poligrafi Test of shashi tharoor in sunanda case

शशि थरूर का पोलीग्राफी टेस्ट कराने की अनुमति मांगेगी। हालांकि ,ये शशि थरूर पर निर्भर करता है कि वह टेस्ट कराएं या नहीं। दूसरी ओर, इस बारे में दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ सहित अन्य अधिकारी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।


गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस सुनंदा पुष्कर मौत मामले में अब तक छह लोगों का पोलीग्राफी टेस्ट करवा चुकी है।  एक अधिकारी ने बताया कि सुनंदा के विसरा रिपोर्ट जुलाई महीने के आखिर तक भारत आ सकती है।

इसे जांच के लिए एफबीआई, अमेरिका भेजा गया है। रिपोर्ट से पता लगेगा कि सुनंदा केशरीर में कौन सा जहर और किस मात्रा में था। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर पिछले वर्ष 17 जनवरी को लीला होटल के एक कमरे में मृत पड़ी मिली थी। एक वर्ष की तफ्तीश केबाद दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed