फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   policemen was seeking number of a girl, he had followed everyday

पुलिसकर्मी मांग रहा था DU छात्रा का नंबर, रोज करता था पीछा

Thu, 17 Sep 2015 02:16 AM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
 policemen was seeking number of a girl, he had followed everyday

कई दिनों से डीयू की छात्रा का पीछा कर रहे ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी पीड़ित छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के रवैये से नाराज भीड़ ने पीसीआर वैन के शीशे तोड़ दिए। बाद में परिजनों की शिकायत पर गांधी नगर ट्रैफिक सर्किल में तैनात सिपाही अनिल कुमार (29) को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


वारदात के समय आरोपी पुलिस की वर्दी में था। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (19)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गांधी नगर इलाके में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह डीयू द्वितीय वर्ष की छात्रा है

 policemen was seeking number of a girl, he had followed everyday

वह डीयू, एसओएल बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। सपना का आरोप है कि रोजाना जब वह क्लास कर शाम के समय घर वापस लौटती थी तो ट्रैफिक पुलिस का सिपाही उसका पीछा करता था।


इस बात का जिक्र उसने अपने परिजनों से किया। परिजनों ने सपना से कहा कि जब मंगलवार को सिपाही उसका पीछा करे तो वह कॉल कर दे।

मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे सपना क्लास कर घर लौट रही थी तो सिपाही अनिल ने उसका पीछा शुरू कर दिया। फौरन सपना ने फोन कर परिजनों को सूचना दी।

जैसे ही आरोपी गली नंबर-6 में पहुंचा आरोपी ने सपना को रोककर उससे मोबाइल नंबर लेने का प्रयास किया, इसी बीच सपना के परिजन और अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया।

जुटी भीड़ ने नाराज होकर पीसीआर को तोड़ दिया

 policemen was seeking number of a girl, he had followed everyday

मामले की सूचना मिलते ही पीसीआर भी पहुंच गई। पीसीआर कर्मियों ने भी सिपाही की हिमायत करना शुरू कर दिया। इससे मौके पर जुटी भीड़ ने नाराज होकर पीसीआर को तोड़ दिया।

बाद में आरोपी को लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी सिपाही पिछले कई दिनों से सपना का पीछा कर रहा था। पांच-छह दिन से सपना ने नोटिस किया कि कोई उसका पीछा कर रहा है। बिना डरे से उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों के कहने पर पीड़िता ने सही समय पर कॉल कर उन्हें बुला लिया और अनिल रंगे हाथों पकड़ा गया। परिजनों ने अनिल के खिलाफ सख्य कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed