{"_id":"5ce1ef33bdec22077654ea54","slug":"policemen-save-life-of-two-businessmen-from-burning-car-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिसकर्मियों ने जलती कार से दो कारोबारियों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिसकर्मियों ने जलती कार से दो कारोबारियों को निकाला
Mon, 20 May 2019 05:35 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 May 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से शेवरले बीट कार में दिल्ली लौट रहे दो कारोबारियों जामा मस्जिद, दिल्ली निवासी मोहम्मद कामिल (28) और मेहताब सिनेमा, मेरठ निवासी मुल्ताजिन (30) की कार में आग लग गई। आग लगते ही कार ऑटो लॉक हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। वहीं सूचना मिलने ही पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने पिछला शीशा तोड़कर दोनों को सकुशल निकाला। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी है। शनिवार को दोनों मेरठ से दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन
पीसीआर के पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि शनिवार रात शाहदरा जिला में पीसीआर लावा-41 दिलशाद गार्डन के पास तैनात थी। पीसीआर पर एएसआई ऋषिपाल, नरेश कुमार और सिपाही सुरेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
इसी दौरान 11:23 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि चिंतामणि चौक, दिलशाद गार्डन के पास कार में आग लग गई है। उसमें दो लोग फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंचे पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों को बाहर निकाला। पुरोहित ने बताया कि पुलिसकर्मियों को उचित इनाम दिया जाएगा।