फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policemen posted in New Delhi will not get leave in view of Interpol 90th General Assembly

Interpol Assembly: नई दिल्ली में तैनात पुलिस कर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, बड़े पैमाने पर रूट किए गए डायवर्ट

Wed, 05 Oct 2022 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 01:50 AM IST
सार

देश में पहली बार हो रही इंटरपोल की जनरल एसेंबली को देखते हुए दिल्ली पुलिस कोई कमी नहीं छोड़ना चहाती है। ऐसे में प्रगति मैदान की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को दी गई है।

विज्ञापन
Policemen posted in New Delhi will not get leave in view of Interpol 90th General Assembly
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगति मैदान में इंटरपोल की होने वाली 90वीं जनरल एसेंबली को देखते हुए नई दिल्ली में तैनात पुलिसकर्मियों व अफसरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। जो पुलिसकर्मी पहले से छुट्टियों पर चल रहे हैं उनकी छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। दूसरी तरफ जनरल एबेंसली के दौरान आतंकी वारदातों व किसी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रगति मैदान के हॉल नंबर चार व पांच में मंगलवार को मॉक ड्रिल की गई। इन हॉल में ही 18 से 21 अक्तूबर को जनरल एसेंबली होनी हैं। 

विज्ञापन

इस एसेंबली में 170 देशों के डेलीग्रेशन शामिल होंगे। साथ ही विश्व के 35 संगठनों के सदस्य भी जनरल एसेंबली में भाग लेंगे। ये विदेशी मेहमान नई दिल्ली के सात होटलों में ठहरेंगे। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जनरल एसेंबली को देखते हुए नई दिल्ली जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ.हेमंत तिवारी की ओर से सोमवार को जारी ऑर्डर में नई दिल्ली जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर चार अक्तूबर से रोक लगा दी गई है। ऑर्डर में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर 21 अक्तूबर तक रोक लगाई है। इसके अलावा जो पुलिसकर्मी पहले से छुट्टियों पर चल रहे हैं उनकी छुट्टियां रद कर दी गई हैं। नई दिल्ली जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को एमरजेंसी में ही छुट्टी मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आतंकी समेत किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को की गई मॉकड्रिल में सभी विभागों के अधिकारी समय पर प्रगति मैदान पहुंच गए थे। मॉकड्रिल के दौरान सूचना दी गई थी कि प्रगति मैदान में आतंकियों ने बम धमाका किया है और इसमें काफी लोग घायल हो गए हैं। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग व डिजास्टर मैनेजमेंट आदि विभागों के अधिकारी समय पर प्रगति मैदान पहुंच गए थे। सभी घायलों को टाइम से पहुंचा दिया गया था।

विज्ञापन

प्रगति मैदान की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के पास
देश में पहली बार हो रही इंटरपोल की जनरल एसेंबली को देखते हुए दिल्ली पुलिस कोई कमी नहीं छोड़ना चहाती है। ऐसे में प्रगति मैदान की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को दी गई है। सीआईएसएफ के जवान प्रगति मैदान के चारों तरफ तैनात किए जाएंगे। जिन होटलों में विदेशी मेहमान ठहरेंगे, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के पास रहेगी। दिल्ली पुलिस कर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। 

नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक परिविर्तित किया जाएगा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनरल एबेंसली को देखते हुए विदेशी मेहमानों को क्लियर पास देने के लिए बड़े पैमाने पर ट्रैफिक परवर्तित किया जाएगा। रूट परिवर्तित करने के दौरान ट्रैफिक को नई दिल्ली से बाहर ही रखा जाएगा। इस दौरान नई दिल्ली के बॉर्डरों पर बड़े पैमाने पर जाम लगने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed