{"_id":"8dd28dfb024063112e551cde26f71968","slug":"policemen-involve-false-rape-accusations-gang-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फर्जी रेप गिरोह' की लड़कियों से पुलिसवालों की सांठगाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'फर्जी रेप गिरोह' की लड़कियों से पुलिसवालों की सांठगाठ
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 08 Aug 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में लोगों पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले गिरोह से सांठगांठ के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त एएस चावला ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
जिनमें एक उपनिरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक तथा एक हवलदार के पद पर है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक राजबीर राठी, सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण व हवलदार जिले सिंह हैं।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 29 जुलाई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने एक कलर लैब संचालक से दुष्कर्म के झूठे मुकदमे के नाम पर रुपये ऐंठने के आरोप में पूजा उर्फ नेहा, सतीश कुमार, संतोष उर्फ प्रदीप व जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। ये बदमाश पहले अमीर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर उसे वीडियो रिकॉर्डिंग व फोटो के जरिए दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठते थे।
विज्ञापन
जांच के दौरान तीन पुलिसकर्मियों की इनके साथ सांठगांठ की बात सामने आई थी। इस पर पुलिस आयुक्त ने उनकी जांच शुरू करवाई तथा इनका तबादला कर दिया था। जांच के बाद सामने आया कि इन पुलिसकर्मियों को इस गिरोह की सच्चाई के बारे में जानकारी थी और वे गिरोह के शिकार लोगों पर समझौते के लिए दबाव डालते थे। ऐसा न करने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते थे।