फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   policemen had demanded before Rs 50 lakh

पुलिसकर्मियों ने पहले की थी 50 लाख रुपये की मांग

Thu, 03 Sep 2015 08:20 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
policemen had demanded before Rs 50 lakh

फाइनेंस कंपनी के मालिक से उगाही करने वाले गाजियाबाद-नोएडा के पुलिसकर्मियों के लिप्त होने के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिसकर्मियों ने पहले 50 लाख रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन


जब उन्हें लगा कि कंपनी मालिक से 50 लाख रुपये नहीं मिल सकते तब वे 10 लाख रुपये लेने को तैयार हो गए। इतना ही नहीं पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि उगाही की पूरी प्लानिंग कंपनी मालिक के पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी अफसर) विनीत कुमार ने बनाई थी।
विज्ञापन


सेक्टर-20 थाना प्रभारी अमरनाथ यादव का कहना है कि विनीत की आरोपी पुलिसकर्मियों से दोस्ती थी। विनीत को लगता था कि रूपेश इंश्योरेंस क्लेम के नाम पर कुछ गलत काम करता है। उसके पास पैसा भी बहुत है लिहाजा उसे आसानी से चंगुल में फंसाया जा सकता है। पुलिसकर्मियों को इसका पता चलने पर ही उगाही की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के नाम पर दो लैपटॉप और वसूले थे पौने तीन लाख

policemen had demanded before Rs 50 lakh

मंगलवार को रुपये लेने जैसे ही आरोपी आए, उनमें से दो को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उनके दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए। उगाही करने सेक्टर- 4 की फाइनेंस कंपनी पहुंचे आरोपी चार पुलिसकर्मियों ने खुद को यूपी एसटीएफ  की लखनऊ यूनिट से बताया था।


कंपनी मालिक रूपेश को उन्होंने बताया कि कंपनी में फर्जी तरीके से इंश्योरेंस क्लेम का काम हो रहा है। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी वहां से जांच के नाम पर दो लैपटॉप और 2.75 लाख रुपये लेकर चले गए।

अगले ही दिन फिर आरोपियों ने रूपेश को कॉल कर फर्जी काम करने का मामला दबाने के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग की। काफी जद्दोजहद के बाद मामला 10 लाख रुपये पर टिक गया।

इस तरह से पकड़े गए थे वसूली करने वाले वर्दीधारी

policemen had demanded before Rs 50 lakh

रूपेश को जब शक हुआ कि इन पुलिसकर्मियों के संबंध यूपी एसटीएफ से नहीं हैं तब उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। रूपेश को आरोपियों ने रुपये लेने के लिए सोमवार को आने की बात कही थी।


लेकिन वे अगले दिन आए। दो आरोपी कंपनी के अंदर रुपये लेने गए उसी दौरान पहले से ही मौजूद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जबकि बाहर कार में सवार उनके दो साथी कांस्टेबल नीरज राठी, राजेंद्र वहां से फरार हो गए।

एसपी सिटी दिनेश यादव के मुताबिक फरार पुलिसकर्मियों और एक अन्य की तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। विनीत की भी संलिप्तता पाई गई है। वह फरार चल रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed