{"_id":"82e00eb1a1d5cc1e18e7a7d65bafba65","slug":"policeman-suspended-for-molesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 26 Mar 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-31 मार्केट के पास एक युवती से नशे में धुत होकर छेड़खानी करने वाले आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। एएसपी अभिषेक गौरवाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि सोमवार देर रात पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी मनफूल शराब के नशे में धुत होकर सेक्टर-31 मार्केट के पास पहुंच गया था। वहां एक झुग्गी में सो रही युवती के साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए और उसे पकड़कर थाने ले गए। बताया जाता है कि थाने में भी आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज की।
थाना पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराके युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। एएसपी अभिषेक गौरवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर मामला होने और जेल जाने के कारण उसे सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन