{"_id":"f0f18da2a1239e7b39dd266792408cab","slug":"policeman-suicides","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ, जो सिपाही ने खुद को मार ली?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ, जो सिपाही ने खुद को मार ली?
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 21 Jan 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव ढूकरी में तैनात सिपाही ने ऑन ड्यूटी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बताया गया कि वह मेरठ के थाना दौराला के गांव सकोती से दो दिन के अवकाश के बाद लौटा था।
बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के ढूकरी गांव में पुलिसकर्मी परमेंद्र पुत्र यशपाल तैनात था। वह दो दिन के अवकाश के बाद अपने गांव से लौटा था।
सोमवार देर शाम उसने खुद को गोली मार ली। साथी पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि वह गृह क्लेश से परेशान था।
एसएचओ ने कहा कि सिपाही बीमार था और डिप्रेशन में आकर उसने ऐसा किया।