फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policeman posted under President's security dies in road accident in Delhi

Delhi: राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी से घर लौट रहे थे जगबीर

Sun, 30 Jul 2023 08:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 08:35 PM IST
सार

जगबीर ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन रोहतक रोड पर कार खराब हो गई जिसे वे धक्का मारकर किनारे लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Policeman posted under President's security dies in road accident in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रविवार तड़के ट्रक चालक ने राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के निरीक्षक जगबीर सिंह को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि सिर के कई टुकड़े होने से जगबीर की मौके पर ही मौत हो गई। जगबीर ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन रोहतक रोड पर कार खराब हो गई जिसे वे धक्का मारकर किनारे लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक जगबीर को कुचलते हुए कार को बीस मीटर तक घसीटकर ले गया। लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जींद के देवरार गांव निवासी जगबीर दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट में थे। 1994 बैच के जगबीर इन दिनों राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात थे। वे पत्नी सरोज, बच्चे अंकिता और राहुल के साथ विकासपुरी पुलिस कॉलोनी में रहते थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास सियाज कार और ट्रक में टक्कर होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन

 

पुलिस मौके पर पहुंची तो सिर के टुकड़े होने से जगबीर की मौत हो चुकी थी। आसपास के सीसीटीवी की जांच के बाद पता चला कि मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास जगबीर की कार बीच सड़क पर खराब हो गई थी। कार को धक्का लगाकर किनारे करने के बाद जगबीर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार के पीछे जोरदार टक्कर मारी। हादसे की चपेट में जगबीर भी आ गए। एक पहिया डिवाडर पर चढ़ने के बाद ट्रक रुक गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जगबीर की बेटी यूपीएससी की तैयारी कर रही है जबकि बेटा आईआईटी दिल्ली में पढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed