{"_id":"5c1be6e4bdec2256fb08964f","slug":"policeman-dead-after-truck-crushed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुकने का इशारा करने पर ट्रक ने सिपाही को कुचला, कई मीटर तक घसीट ले गया बॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुकने का इशारा करने पर ट्रक ने सिपाही को कुचला, कई मीटर तक घसीट ले गया बॉडी
Fri, 21 Dec 2018 12:30 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
DELHI POLICE
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडका इलाके में रुकने का इशारा करने पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने परिवहन विभाग में तैनात एक सिपाही को कुचल दिया। इतना ही नहीं, उसे कई मीटर तक घसीटते हुए भी ले गया। कुछ दूर जाने के बाद चालक ट्रक रोककर फरार हो गया। घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंडका थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटना सोमवार देर रात की है। परिवहन विभाग में तैनात एएसआई कृष्णपाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे से अगले दिन चार बजे तक उनकी तैनाती मेन रोहतक रोड पर नांगलोई से बहादुरगढ़ की तरफ जाने वाली सड़क पर थी। उनके साथ हेडकांस्टेबल जयवीर, मनदीप, सिपाही विनोद, विजेंद्र, अरविंद और प्रेम तैनात थे। सभी वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब तीन बजे नांगलोई की तरफ एक तेज रफ्तार ट्रक आया। सिपाही विनोद ने चालक को ट्रक रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। विनोद ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक के पिछले पहिए के चपेट में आ गया और कपड़े फंस जाने की वजह से ट्रक उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ लेकर चला गया। हादसे होते ही वहां मौजूद सभी लोग ट्रक के पीछे भागे।
विज्ञापन
कुछ दूर जाने के बाद चालक ट्रक को रोककर फरार हो गया। विनोद को घायलावस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक का रजिस्ट्रेन नंबर राजस्थान का है। पुलिस ट्रक मालिक से संपर्क कर चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।