फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police will run campaign against auto drivers without uniform in Faridabad

फरीदाबाद: बिना वर्दी के चलाया ऑटो तो भरना होगा जुर्माना, इस दिन से चलेगा अभियान, पुलिस ने इस साल 2.78 करोड़ चालान से कमाए

Tue, 26 Apr 2022 11:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद। Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Apr 2022 11:14 PM IST
सार

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मंगलवार को कार्यालय में पुलिस अधिकारियों और आरएसओ की बैठक ली।पुलिस आयुक्त ने डीसीपी ट्रैफिक को निगम की मदद से बाटा पुल एनआईटी साइड से बने पुराने टोल को हटाने की बात कही। साथ ही ऑटो चालकों की एक ड्रेस तैयार कर लागू कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Police will run campaign against auto drivers without uniform in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद में ऑटो चालक अगर बिना वर्दी के नजर आएंगे तो उनकी खैर नहीं। ऐसे चालकों के खिलाफ गुरुवार से ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाकर चालान काटेगी। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मंगलवार को कार्यालय में पुलिस अधिकारियों और आरएसओ के साथ बैठक की। इसमें डीसीपी मुख्यालय नीतिश अग्रवाल, डीसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र कुमार, एसीपी ट्रैफिक भगत सिंह, तीनों जोनों के ट्रैफिक एसएचओ मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 
पुलिस आयुक्त ने डीसीपी ट्रैफिक को निगम की मदद से बाटा पुल एनआईटी साइड से बने पुराने टोल को हटाने की बात कही। ऑटो चालकों की एक ड्रेस तैयार कर लागू कराने को कहा। बारिश के पानी की निकासी के लिए निगम के साथ मिलकर बचाव योजना तैयार की गई। एनआईटी  इलाके में जाम कम करने पर चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा कर वाहन चलाने वालों के चालान काटकर वाहन जब्त करने के निर्देश दिए। अनाज के लोड हुए ट्रकों की निकासी के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन

करोड़ों का चालान कर चुकी है पुलिस
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की पालन नहीं करने पर 2021 में 138416 चालान काटे थे, जिनसे 77846850 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इनमें 21 अंडर एज, 29348 ओवरस्पीडिंग, 22769 गलत ड्राइविंग, 22038 बिना हेलमेट , 8906 गलत पार्किंग, 6816 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 2604 प्रदूषण,  5916 बिना सीट बेल्ट के चालान शामिल है। इस साल 2022 में अभी तक 85378 चालान काटे गए हैं। इनसे 27862771 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इनमें 16 अंडर एज, 23539 ओवरस्पीड, 8118 गलत साइड ड्राइविंग, 28703 बिना हेलमेट, 5586 गलत पार्किंग, 4071 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 231 प्रदूषण,  2009 बिना सीट बेल्ट यात्रा करने के चालान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed