फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police will go to submit closer report in Rakhi birla's car

राखी बिड़ला की कार का शीशा टूटने की फाइल बंद!

Tue, 07 Jan 2014 09:35 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jan 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
Police will go to submit closer report in Rakhi birla's car
राखी बिड़ला की कार का शीशा टूटने के मामले में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने के लिए पुलिस अदालत में क्लोजर रिपोर्ट पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में बच्चे की बॉल से ही शीशा टूटने की बात सामने आ रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिड़ला ने अपनी वैगन आर कार पर पत्थर फेंके जाने की शिकायत की थी।

इसे भी पढ़ें:खुलासाः ऐसे टूटा था राखी बिड़ला के कार का शीशा

इस घटना में राखी बिड़ला को कोई चोट नहीं लगी थी। शिकायत के बाद मंगोलपुरी पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब एस-ब्लॉक में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बेटे की बॉल से कार का शीशा टूटने की बात कही।

बच्चे के मुताबिक वह अपने घर की छत पर क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान बॉल नीचे कार के शीशे पर गिर गई। बच्चे के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने नीचे जाकर राखी बिड़ला से इसके लिए माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन


बावजूद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि राखी बिड़ला का कहना है कि उनसे किसी ने माफी नहीं मांगी थी। उनको पता ही नहीं कि कार के शीशे पर क्या लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:राखी बिड़ला की कार पर पत्थर मारा!

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच में बच्चे की बॉल से ही शीशा टूटने की बात सामने आ रही है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस बच्चे के बयान को अदालत में पेश कर एफआईआर निरस्त करने के लिए क्लोजर रिपोर्ट पेश करेगी।

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बच्चे के सामने आने के बाद इस मामले को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed