फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police watched rules break of One-way

वन-वे पर टूटते रहे नियम, देखती रही पुलिस

Tue, 26 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 26 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
police watched rules break of One-way

हरौला और उद्योग मार्ग पर सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिस के जवान ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। बावजूद इसके कट से मुख्य सड़क पर निकलने वाले कार और बाइक सवार धड़ल्ले से नियम तोड़ते रहे।

विज्ञापन


जिन कट पर पुलिस नहीं थी वहां पर कार और बाइक सवार रांग साइड से निकलकर आगे बढ़ते रहे। कई प्वाइंट पर उन्हें रांग साइड जाने से नहीं रोका गया। पुलिस के सख्ती से पेश आने पर ही वन- वे प्लान सफल हो सकेगा।
विज्ञापन


रांग साइड का ट्रैफिक सिग्नल ऑन
स्वानी फर्नीचर चौराहा, दोपहर 3 बजे

यहां सोमवार को भी रांग साइड से आने वाले ट्रैफिक के लिए सिग्नल ऑन रहा, जबकि शनिवार को सिग्नल चलते रहने की बात प्रमुखता से उठाई गई थी। ऐसा ही हाल हरौला और उद्योग मार्ग के कई अन्य सिग्नल का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं कर रहे नियम का पालन
हरौला चौराहा और वाणिज्य कर कार्यालय के बीच, दोपहर 3:30 बजे
नया बांस से लेकर हरौला चौराहा के बीच पड़ने वाले कट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं थी। यही वजह है कि इनके बीच बने कट से कार और बाइक सवार धड़ल्ले से रांग साइड का प्रयोग करते हुए हरौला चौक की ओर से निकल रहे थे, जबकि उनको नया बांस की ओर जाना चाहिए था।

सड़क किनारे खड़ी रही कारें
नया बांस तिराहा, दोपहर 3:45 बजे

हरौला चौक से नया बांस होते हुए मेट्रो ट्रैक के नीचे की सड़क पर कुछ अतिक्रमण हटाया गया था। सड़क किनारे खड़ी कारों से जाम लगता रहा। इस वजह से नया बांस से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन जाने वाली सड़क पर केवल दो लेन चलती रही।

यहां भी टूटे नियम
झुंडपुरा चौराहा, शाम 4 बजे शाम

झुंडपुरा चौराहा पर पुलिस की मुस्तैदी से लोगों को गोलचक्कर की ओर नहीं जाने दिया जा रहा था, लेकिन बीच में बने कट से लोग धड़ल्ले से कार और बाइक लेकर रांग साइड से आगे बढ़ते दिखे। यहां पुलिस के समझाने के बाद भी यह हाल दिखा।

बाइक सवारों को राहत क्यों?

सोमवार को वन-वे पर बाइक सवार धड़ल्ले से रांग साइड चलते हुए नियम तोड़ते रहे। आलम यह रहा कि बैरियर के सामने से बाइक सवार निकलते रहे, मगर उन्हें रोकने वाला कोई नहीं दिखा। आखिर बाइक सवारों को राहत क्यों। कुछ ऐसा ही हाल साइकिल तथा रिक्शा का भी रहा।

डिवाइडर तोड़े बिना नहीं चलेगा काम

वन-वे पर जगह-जगह पुराने डिवाइडर हैं। अब जब पूरा मार्ग वन-वे हो गया तो डिवाइडर की वजह से रांग साइड चलने वालों को एक रास्ता मिल रहा है। वह उसका उपयोग कर रहे हैं। खास बात यह कि जो वन-वे के नियम के मुताबिक चल रहे हैं। वह भी डिवाइडर की वजह से दूसरे खाली रास्ते को नहीं चुन रहे हैं।

संदीप पेपर मिल से हरौला चौक तक जाम

वन-वे का पालन कराने के चक्कर में संदीप पेपर मिल से हरौला चौक तक जाम का झाम वाहन चालकों को झेलना पड़ा।फायर स्टेशन के पास सड़क का काम भी चल रहा है। इससे यहां ट्रैफिक जाम लगा रहा।


लोगों को करना होगा जागरूक

उद्योग मार्ग और हरौला की सड़क के दोनों तरफ के कट से निकलकर मुख्य सड़क तक आने वाले वाहन चालकों को नियम का पालन करने के लिए जागरूक करना पड़ेगा। अगर यहां सख्ती से काम हुआ तो वन-वे योजना सफल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed