फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police vandalism stop at the Roadways buses

रोडवेज बसों में बंद होगी पुलिसिया दादागिरी

Sun, 26 Apr 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 26 Apr 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
police vandalism stop at the Roadways buses

हरियाणा रोडवेज की बसों में दिल्ली पुलिस की दादागिरी बंद करने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। हाल ही में आए एक मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस मामले का हवाला देते हुए विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय से हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही ऐसी समस्या भविष्य में न आए इसके लिए एक योजना बनाने को लेकर दिल्ली पुलिस से बातचीत शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
ज्ञात हो कि 23 अप्रैल को एक परिचालक दीपक ने शिकायत दी थी कि दिल्ली रूट पर बस नंबर एचआर 55 एस, 6387 में टिकट लेने पर एक व्यक्ति ने मारपीट की।

आरोपी दिल्ली पुलिस में काम करता है। आरोपी के प्रभाव के कारण पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं हो पाई। यही नहीं बस को दिल्ली पुलिस ने जब्त कर अपने पास रख लिया। एक दिन बस को जब्त रखने को बाद उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक ऐसी शिकायतें कई आती है। जिस कारण कर्मचारियों का मनोबल टूटता है। एक स्थाई समाधान हो इस समस्या का इसलिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed