{"_id":"68612ae5e5f2c2c45e0c92aa","slug":"police-seized-14-quintals-of-fake-cheese-in-noida-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से बना पनीर!: नोएडा में धड़ल्ले से हो रही सप्लाई; कीमत 180-220 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से बना पनीर!: नोएडा में धड़ल्ले से हो रही सप्लाई; कीमत 180-220 रुपये किलो
Sun, 29 Jun 2025 05:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 29 Jun 2025 05:30 PM IST
सार
नोएडा में पुलिस ने 14 क्विंटल नकली पनीर जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
नोएडा में नकली पनीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में नकली पनीर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ। अलीगढ़ के सहजपुरा गांव थाना पिसावा में फैक्टरी चल रही थी, जहां केमिकल, पाम ऑयल, सूखे पाउडर और रंग मिलाकर नकली पनीर बनाया जाता था। इस पनीर को नोएडा के सेक्टर-63 समेत एनसीआर में कम कीमत पर बेचा जाता था।
विज्ञापन
सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शनिवार रात एक महिंद्रा पिकअप से 14 क्विंटल नकली पनीर जब्त किया। वाहन चालक गुलफाम, हेल्पर नावेद और इकबाल को गिरफ्तार किया गया। जांच के बाद पुलिस अलीगढ़ की फैक्टरी तक पहुंची, जो अफसर और गुड्डू खान नामक दो भाइयों द्वारा संचालित थी। गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अफसर फरार है।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फैक्ट्री पिछले छह महीनों से चल रही थी। नकली पनीर 180 से 220 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा था।
विज्ञापन