Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police searching for 29 chickens on complaint of chicken theft in delhi

खाकी को 29 मुर्गों की तलाश: दुकानदार ने पुलिस से की थी शिकायत, CCTV कैमरों की मदद से बदमाशों की हो रही पहचान

Mon, 12 Dec 2022 02:45 AM IST
आकाश दुबे शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Dec 2022 02:45 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद हसीन परिवार के साथ गली नंबर-8, न्यू लाहौर, शास्त्री नगर, गीता कॉलोनी में रहते हैं। यहीं उनकी हसीन चिकन मीट नाम से दुकान है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने दुकान से चंद कदमों की दूरी पर एक जाल में 31 मुर्गे रखे थे, जिसमें से 29 मुर्गे चोरी हो गई।

विज्ञापन
Police searching for 29 chickens on complaint of chicken theft in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस को 29 मुर्गों की तलाश है। गीता काॅलोनी थाने की एक टीम इसमें जुटी हुई है। एक दुकानदार के 29 मुर्गे शनिवार रात बदमाश चुराकर ले गए। ऐसे में दुकानदार ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार मोहम्मद हसीन (43) का बयान लेकर मुर्गे चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद हसीन परिवार के साथ गली नंबर-8, न्यू लाहौर, शास्त्री नगर, गीता कॉलोनी में रहते हैं। यहीं उनकी हसीन चिकन मीट नाम से दुकान है। पुलिस को हसीन ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने दुकान से चंद कदमों की दूरी पर एक जाल में 31 मुर्गे रखे थे। रोजाना वे इसी जगह मुर्गे रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह 9 जब वे दुकान पर पहुंचे तो जाल में दो ही मुर्गे थे। इस पर हसीन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद पीसीआर के अलावा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। एएसआई हरिओम सिंह ने हसीन का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed