{"_id":"0aa10c46335273baa1de49844110535d","slug":"police-search-operation-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी धमकी के बाद पुलिस का सर्च अभियान शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी धमकी के बाद पुलिस का सर्च अभियान शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 28 Sep 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंतकी संगठन की धमकी के बाद चुनावी मौसम में पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। साइबरसिटी की होटल और गेस्टहाउस में ठहरने वाले लोगों का डाटा खंगालने के लिए रविवार को पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।
जिसमें नए गुड़गांव के दर्जनों होटल की जांच पड़ताल की गई। पुलिस कमिश्नर के आदेश के आधार पर चुनावों तक यह अभियान चलता रहेगा।
रविवार को पुलिस ने सुशांतलोक, सेक्टर-40, सेक्टर-45 समेत आसपास के एरिया में पुलिस की टीम ने जांच अभियान चलाया। सेक्टर-40 थाना प्रभारी के नेतृत्व में कई गेस्ट हाउससों में आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि कई लोगों का डाटा अधूरा था।
पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालकों को इन्हें पूरा कर पूरा डाटा पुलिस थाने में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक त्योहारी सीजन व चुनाव के मद्देनजर कोई अप्रिय घटना से बचने के लिए होटल व गेस्ट हाउस संचालकों को चेतावनी दे दी गई है। इस अभियान को दीपावली तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में पर आतंकी हमले की चेतावनी को लेकर पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश जारी किया है जिसमें अपने-अपने क्षेत्रों के होटल और गेस्ट हाउस में आने वाले लोगों पर नजर रखने के अलावा उसका पूरा ब्यौरा थानों में उपलब्ध होना चाहिए।