{"_id":"5b3ce5664f1c1ba1288b49bf","slug":"police-save-man-life-after-accident-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान बन शख्स की नोएडा पुलिस ने बचाई जान, करंट लगने से जा सकती थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बन शख्स की नोएडा पुलिस ने बचाई जान, करंट लगने से जा सकती थी जान
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 04 Jul 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार ने बुधवार तड़के सदरपुर के पास बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूटकर कार पर ही गिर गया। खंभे में लगे तारों में उस वक्त करंट आ रहा था। इससे कार चालक की जान को खतरा था। पीआरवी ने सूझबूझ से न केवल कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार तड़के 3:10 बजे हुआ था। रविंद्र ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी थी। पीआरवी-2327 ने बिजली विभाग से संपर्क कर पहले बिजली बंद कराई।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग के लोगों की मदद से कार पर से खंभा हटाकर चालक को बाहर निकाला, उसे हल्की चोट लगी थी। पीआरवी कमांडर नत्थू सिंह, सब कमांडर अवनीश कुमार और पायलट नरेन्द्र कुमार यादव ने घायल को पहले अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज करवाया। इसके बाद उसे घर पहुंचाया। एसएसपी ने कार चालक की जान बचाने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन