{"_id":"ad7ee5fbc6054c08b50e777f1b8b6fdc","slug":"police-s-complaiont-to-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट विवाद में पुलिस की शिकायत कमिश्नर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट विवाद में पुलिस की शिकायत कमिश्नर से
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Jul 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले सिकंदरपुर गांव में प्लॉट विवाद को लेकर हुए संघर्ष का मामला गरमा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मामले को भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर राकेश की शह पर अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से भी मुलाकात की और खेड़कीदौला थाने का घेराव करने के साथ पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, सिकंदरपुर में बिरेंद्र उर्फ बिल्लू की 250 गज के पुश्तैनी मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। 16 जुलाई की रात को 50 से ज्यादा हथियारबंद युवक यहां पहुंचे और मकान पर कब्जा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि बात बिगड़ने के बाद मुकेश ने धमकी देते हुए भोंडसी जेल में बंद हयातपुर कांड के मास्टर माइंड अपने भाई राकेश से मोबाइल पर बात कराते हुए जमीन खाली करने की धमकी दी। लेकिन दोनों पक्षों के अड़ जाने के बाद संघर्ष हो गया। इसमें दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।