{"_id":"0146e4ae5d2ca3a07412726699b5de35","slug":"police-rushed-animal-traffickers-tricked-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर भागे पशु तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर भागे पशु तस्कर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 13 Nov 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर दो के पास बुधवार की रात पशु तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सिटी थाना पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-आठ निवासी देवदत्त शर्मा ने शिकायत में कहा है बुधवार देर रात पशुओं की रक्षा करने वाली एक संस्था को सूचना मिली कि कुछ तस्कर सेक्टर-दो स्थित पानी की टंकी के पास से पशुओं को उठाकर अपने वाहनों में डाल रहे हैं। सूचना मिलते ही वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने और संस्था सदस्यों ने कई जगह नाका लगा दिया। तभी तस्कर वहां से भागने लगे। रोकने की कोशिश करने पर तस्करों ने उन्हें अपने वाहन से कुचलने का प्रयास किया और भागने लगे। पीछा करने पर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अंधेरे का फायदा उठा कर तस्कर भाग निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन