{"_id":"595e70524f1c1b1b078b45b7","slug":"police-registered-fraud-case-of-25-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":" चीन से कंप्यूटर व पार्ट्स के व्यापार के नाम पर 25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से कंप्यूटर व पार्ट्स के व्यापार के नाम पर 25 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
car theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से कंप्यूटर व अन्य पार्ट्स का व्यापार करने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में कैंप पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामला न्यू कॉलोनी निवासी प्रिंस आर्य के बयान पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में प्रिंस आर्य ने कहा है कि न्यू कॉलोनी निवासी योगेश, राधेश्याम व संदीप और कालड़ा कॉलोनी निवासी नवीन से उसकी जान पहचान थी, जो कंप्यूटर के पार्ट्स का दिल्ली में कारोबार करते हैं। आरोप है कि उक्त लोगों ने उससे कंप्यूटर का कारोबार करने की सलाह दी, जिस पर उसने ढाई लाख रुपये लगाकर उनके कहने पर कारोबार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद आरोपियों ने उससे कहा कि यदि उनके साथ चीन से कंप्यूटर व अन्य पार्ट्स का व्यापार करना चाहता है तो उसके लिए 25 लाख रुपये का इंतजाम कर ले। उनकी बातों में आकर उसने आरोपियों को एक बार 10 लाख रुपये और दूसरी बार 15 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने चीन ने सामान मंगवाकर खुद बेच खाया। जब उसे इस बारे में जानकारी हुई तो उसने आरोपियों से बात की। लेकिन आरोपी उससे टाल मटोल करते रहे और उसे धमकाने लगे। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।