फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police Recruitment Examination Candidates given exam and taken copies home

अजीबो-गरीब: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी, घर उठा ले गए कॉपी

Sat, 27 Oct 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 27 Oct 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Examination Candidates given exam and taken copies home
police exam - फोटो : अमर उजाला

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 12 केंद्रों पर 13421 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने आए छह अभ्यर्थी कापी भी साथ ले गए। एसएसपी के निर्देश पर उनके खिलाफ मुरादनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दूसरे दिन 17088 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 3667 ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा में शुक्रवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर प्रवेश दिया गया। इस दौरान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी निगरानी रखी। 
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम प्रकाश कुमार ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम पांच बजे तक दो पालियों में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुरादनगर क्षेत्र के पतंजलि जूनियर हाईस्कूल में अमर तोमर निवासी बागपत, एचआरआईटी में हरियाणा सोनीपत निवासी वीना शर्मा, ककोड़ बुलंदशहर निवासी शिवानी, तेजपाल सिंह त्यागी-कुशलपाल सिंह डिग्री कॉलेज में जहांगीराबाद बुलंदशहर निवासी शमा, चांदपुर बिजनौर निवासी पीयूष और खानपुर बुलंदशहर निवासी अभ्यर्थी दीपक ऑफिस कापी लेकर चले गए। 

नियमों और निर्देशों का उल्लंघन किया

उन्होंने नियमों और निर्देशों का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा सभी केंद्रों पर कोई खामी नहीं मिलीं। 

उन्होंने बताया कि बाबू बनारसी दास इंटर कॉलेज में पहली पाली में 799 व दूसरी पाली में 811, महावीर इंटर कॉलेज में पहली पाली में 408 व दूसरी पाली में 400, ग्रीन लैंड स्कूल में पहली पाली में 331 व दूसरी पाली में 340 , पतंजलि इंटर कॉलेज में पहली पाली में 346 व दूसरी पाली में 333, बाल जगत स्कूल में पहली पाली में 773 व दूसरी पाली में 753, भागीरथ पब्लिक स्कूल में पहली पाली में 432 व दूसरी पाली में 411, एचआरआईटी में पहली पाली में 1089 दूसरी में पाली में 1113, कटार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में पहली पाली में 503 व दूसरी पाली में 511, लाल बहादुर शास्त्री सैनिक स्कूल में पहली पाली में 389 व दूसरी पारी में 402, पतंजलि जूनियर हाई स्कूल में पहली पाली में 487, दूसरी पाली में 483, तेजपाल सिंह त्यागी कुशलपाल सिंह त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पहली पाली में 770 दूसरी पाली में 747, विवेक इंटर कॉलेज में पहली पाली में 402 व दूसरी पाली में 389 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 17088 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 13421 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed