{"_id":"598c80da4f1c1b2c398b46f3","slug":"police-raid-in-hotel-2-ladies-and-5-men-got-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2 महिलाओं सहित 5 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2 महिलाओं सहित 5 लोग गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमार्ग पर सोफ्ता मोड़ के पास सुहाना नामक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर होटल के मैनेजर व दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। गदपुरी पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विजयपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सुहाना होटल में सेक्स रैकेट चलता है।
विज्ञापन
अधिकारियों के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी कमला देवी व उनकी अगुवाई में टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने पहले एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा।
विज्ञापन
कमरा बुक होते ही पुलिसकर्मी ने टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम होटल में पहुंच गई और कमरों की तलाशी ली। जहां से दो महिलाएं और पांच युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में जिस्मफरोशी में लिप्त होने की बात स्वीकार की है।