फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police prepares chargesheet against co-director mahmood farooqui

बॉलीवुड के को-डायरेक्टर ने ऐसे रची रेप की साजिश

Thu, 23 Jul 2015 05:54 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
Police prepares chargesheet against co-director mahmood farooqui

एक अमेरिकी शोध छात्रा के रेप का आरोप झेल रहे फिल्म पीपली-लाइव के सह-निर्देशक महमूद फारुखी के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है।

विज्ञापन


30 पन्ने की इस चार्जशीट को इस हफ्ते के अंत तक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। बता दें कि महमूद फारुखी के ऊपर आरोप है कि उन्होंने 28 मार्च को सुखदेव विहार स्थित अपने घर में एक अमेरिकी छात्रा से रेप किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने 15 चश्मदीद गवाहों से भी पूछताछ की है जिन्होंने घटना वाले दिन अमेरिकी महिला को फारुखी के घर जाते हुए देखा था।

फारुखी ने ऐसे बुलाया था महिला को अपने घर

Police prepares chargesheet against co-director mahmood farooqui

चार्जशीट में फारुखी के उस छात्र का बयान भी लिया गया है ‌जो रास्ते में पीड़िता से मिले थे। महिला के दावों का मेडिकल रिपोर्ट के संग भी मिलान किया गया है।

चार्जशीट में पीएचडी छात्रा ने खुलासा किया है कि उसके एक दोस्त ने उसकी मुलाकात फारुखी से गोरखपुर में करवाई थी, जब वो बाबा गोरखनाथ पर शोध करने गई थी। तब फारुखी ने उससे कहा था कि वो उसके शोध के लिए सामग्री उपलब्ध करा देंगे।

इस चार्जशीट में उस कॉमन फ्रेंड का भी बयान है जिसने छात्रा और फारुखी को मिलवाया था। पीड़िता का कहना है कि घटना वाले दिन उसने फारुखी को फोन कर उसके दास्तानगोई प्रोग्राम के‌ लिए टिकट के बारे में पूछा था। तब फारुखी ने उसे अपने घर पर बुला लिया था।

जब घर पहुंची तो देखा कि फारुखी था....

Police prepares chargesheet against co-director mahmood farooqui

चार्जशीट के मुताबिक घटना वाले दिन ही छात्रा के फोन करने के बाद फारुखी ने भी उसे दोबारा फोन किया और अपने साथ एक शादी में चलने की बात की।

गौरतलब है कि जब छात्रा फारुखी के घर पहुंची तो उसने पाया कि फारुखी नशे में है। चार्जशीट में छात्रा और फारुखी के कॉल रिकॉर्ड्स भी दर्ज किए गए हैं ‌ताकि दोनों के दावों की पुष्टि हो सके।

पुलिस का कहना है‌ कि उसने एक महीने के वक्त में चार्जशीट तैयार की है क्योंकि पुलिस को पीड़िता के अमेरिका से आने का इंतजार करना पड़ा। इस चार्जशीट में छात्रा द्वारा किए गए ईमेल और फारुखी के माफी मांगने के रिप्लाई की कॉपी भी चार्जशीट में सबूत के रूप में अटैच है।

घटना के बाद पीड़िता ने अमेरिकी एंबेसी से संपर्क किया जिसने दिल्ली पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा। इसी के बाद पुलिस ने छात्रा से पूछताछ कर कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed