मंत्री बताकर पुलिसवालों को एस्कॉर्ट पर लगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि मंत्री शाहिद मंजूर, जो यूपी के श्रम रोजगार मंत्री हैं- आने वाले हैं, उन्हें जौनचाला गांव जाना है, इस कारण एस्कॉर्ट चाहिए। फोन आने के साथ ही कंट्रोल रूम ने थाने को और थाने ने पीसीआर वैन को सूचित कर वहां ड्यूटी तैनात करवा दी।
लगभग 11 बजे टोयोटा कोरोला गाड़ी से दो लोग आए और गांव की ओर चलने लगे। ग्रेटर नोएडा की पीसीआर वैन उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थी। एक जगह गाड़ी रूकी तो मंत्री जी अपने पीए के साथ बाहर निकले। किसी बात को लेकर पीए पुलिसवालों पर बुरी तरीके से बिगड़ गए और उन्हें काफी भला बुरा कहने लगे।
हापुड़ और बागपत के हैं दोनो ठग
पुलिसकर्मियों ने इस बात की सूचना रबूपुरा थाने में दे दी। रबूपुरा थाने ने इसकी शिकायत अपने बड़े अधिकारियों से की। अधिकारियों ने कहा, हमें तो ऐसी कोई जानकारी नहीं है, कि मंत्री जी ग्रेटर नोएडा का दौरा करने वाले हैं। इसी बात पर पुलिस मंत्री जी और उनके पीए पर शक हुआ।
उन्होंने उनदोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने सारा सच उगल दिया। पीए ने बताया कि उसका असली नाम अखिलेश शर्मा है और वह बागपत के बिलोचपुर गांव का रहने वाला है। जबकि मंत्री बने शख्स ने अपनी पहचान प्रदीप त्यागी के रूप में की है।
उसने बताया कि वह हापुड़ जिले के झीलपुर गांव का रहने वाला है। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि यूपी के मंत्री शाहिद मंजूर सपा के नेता हैं और प्रदेश में श्रम रोजगारी मंत्री हैं।