फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police movement stopped the breath of people.

जब पुलिस की हरकत से ही रुक गई लोगों की सांसे

Sun, 29 Nov 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Nov 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
Police  movement stopped the breath of people.

हैलो, यमुना विहार सी-ब्लॉक में एमसीडी बूथ के पास बम रखे हैं...। जी हां शनिवार सुबह जैसे ही बम की पीसीआर कॉल हुई क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

आनन-फानन में पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई। कुछ देर के लिए तो स्थानीय लोगों में खौफ पैदा हो गया।

लेकिन जब उन्हें पता चला कि पुलिस सिर्फ मॉक ड्रिल कर रही है तब उन लोगों ने राहत की सांस ली। सूत्रों के मुताबिक, आईएसआईएस की ओर मिली ताजा धमकी के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने पुलिस को चेताया है कि कभी भी दिल्ली पर हमला हो सकता है।

विज्ञापन

ऐसे आई लोगों की जान में जान

Police  movement stopped the breath of people.

इसी को लेकर सुरक्षा की तैयारी जांचने के लिए सारा सीन रचा गया। सुबह के समय अचानक यमुना विहार के लोगों ने देखा कि पीसीआर वैन सायरन बजाती हुए एमसीडी बूथ के पास पहुंच रही है।

शुरुआत में लोगों को बताया गया कि वहां बम रखा है। लोगों को आसपास से हटा लिया गया। कैट्स की एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई। लेकिन कुछ ही देर बाद स्थानीय लोगों को एहसास हो गया कि यह मॉक ड्रिल है।

गौरतलब है कि सुरक्षा एजेसियों की ओर से लगातार दिल्ली पुलिस को आंतकी हमले के इनपुट्स मिल रहे हैं। इतना ही नहीं गृह मंत्रालय ने भी इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed