फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police man made religious comment in delhi suspended

पुलिस वाले की धार्मिक टिप्पणी से फैला तनाव, सिपाही निलंबित

Sat, 26 Mar 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
police man made religious comment in delhi suspended
- फोटो : demo pic

भजनपुरा चौक इलाके में एक युवक पर धार्मिक टिप्पणी करने के आरोप पर खजूरी थाने में तैनात एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय सिपाही आजेश शराब के नशे में था।

विज्ञापन


धार्मिक टिप्पणी से इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंचे जिला के पुलिस उपायुक्त समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने आक्रोषित लोगों को शांत करवाया और आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहम्मद साजिद(32) सपरिवार चमन पार्क में रहता है। वह परचून की दुकानों में सामान की सप्लाई करता है। बृहस्पतिवार शाम वह भजनपुरा चौक की पुलिस बूथ के पास किसी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस बूथ से सिपाही आजेश निकला। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। आजेश, साजिद के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने साजिद की दाढ़ी पकड़ ली और धार्मिक टिप्पणी की।

जिसे सुनकर आस पास के लोग आक्रोषित हो गए और सिपाही को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। तनाव को देखते हुए जिला के पुलिस उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी और तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पुलिस उपायुक्त ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना के समय सिपाही ड्यूटी पर नहीं था। पुलिस पीड़ित से लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed