फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police lookout for missing father and son on delhi clash

त्रिलोकपुरी हिंसा: पुलिस को है 'उस' बाप-बेटे की तलाश

Tue, 28 Oct 2014 08:09 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
police lookout for missing father and son on delhi clash

राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दो समुदायो के बीच भड़की हिंसा के मामले में पुलिस को एक बाप-बेटे की तलाश है। पुलिस को शक है कि इलाके में सांप्रदायिक तनाव के लिए ये दोनों असली जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही मोमीन सलमानी और उसका 28 साल का बेटा तारिक घर से फरार है। दोनों इलाके के नामी अपराधी हैं। दोनों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


हालांकि अब तक दिल्ली पुलिस ने शांति भंग करने आरोप में तीन एफआईआर दर्ज की हैं और करीब 60 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

बता दें कि तारिक को पुलिस क्राइम ब्रांच ने आखिरी बार 2012 में गिरफ्तार किया था। इसके पहले वह रॉबरी, आर्म्स एक्ट, सरकारी कर्मचारी से बदसलूकी, छिनैती समेत कई मामलों में भी आरोपी बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक टॉयलेट बना मुसीबत!

police lookout for missing father and son on delhi clash

मेल टुडे के अनुसार, त्रिलोकपुरी इलाके में फैली अशांति और हालात पर काबू पाने के बाद पूर्वी दिल्ली की जिला निरीक्षण शाखा ने जांच शुरू की और त्रिलोकपुरी ब्लॉक 20 के सभी स्‍थानीय लोगों के बयान रिकॉर्ड किए।

इस तफ्तीश के बाद पुलिस ने पाया कि पूरा मामला एक सरकारी प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर शुरू हुआ था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुछ महीनों पहले एक सरकार एजेंसी ने इलाके में बने पब्लिक टॉयलेट को गिरा दिया था। इसके बाद लोगों ने वहां कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया।

कुछ दिनों बाद स्‍थानीय लोगों ने उसकी सफाई करके वहां बैठने के लिए एक चबूतरा बनाने का निर्णय लिया लेकिन मोमीन ने इसका विरोध किया और पूरे इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि मोमीन की नजर उस सरकारी जगह पर थी और वह उसे हड़पना चाहता था, लेकिन जब उसे यह पूरा होता नजर नहीं तो उसने बवाल शुरू कर दिया।

दिवाली की रात मिल गया मौका

police lookout for missing father and son on delhi clash

हालांकि उस समय दोनों समुदायों के कुछ बड़े लोगों ने सबके बीच समझौता कराकर मामला रफादफा कर दिया था। कुछ ही दिनों बाद उस जगह पर एक पक्ष के लोगों ने नवरात्रि पर अच्छे से सफाई करके अस्‍थाई पूजा पंडाल बना दिया।

इस वजह से मोमीन को एक बार फिर बवाल करने का मौका मिल गया और उसने ‌हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन तब भी बड़ों ने आगे आकर मामला ठंडा करा दिया।

इसके बाद से ही मौके की तलाश में जुटे मोमीन को दिवाली की रात दो पक्षों के बीच कहासुनी की बात पता चली तो उसने अफवाहों के जरिए इसे हवा दे दी। आरोप है कि उसने अपने बेटे के साथ मिलकर पूरे इलाके में अफवा‌हें फैलाईं जिसके बाद दोनों समुदायों के लोग सड़क पर उतर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed