{"_id":"6a5e45650c2276986a0f2c31","slug":"police-lathi-charge-on-protesting-youths-at-jantar-mantar-is-wrong-kejriwal-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146775-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज गलत : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज गलत : केजरीवाल
विज्ञापन
-आप संयोजक केजरीवाल ने सरकार से अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को हुए युवाओं के प्रदर्शन पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि सीजेपी के चलो संसद आह्वान पर जुटे युवा और छात्र मार्च में केंद्र सरकार को लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदर्शनकारी मुख्य रूप से नीट पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने संसद की ओर मार्च की अनुमति न देने के बाद प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई।